Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज, गुरुवार (26 फरवरी 2026) को सरायकेला-खरसावां जिले स्थित जिलिंगोड़ा पहुंचे. जहां वे सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल हुए. मौके पर सीएम हेमंत ने चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. 
बता दें, दिवंगत वीर सोरेन, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की. CM हेमंत ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, उनके बेटे बाबूलाल सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया. 
आत्मा की शांति के लिए मरांग बुरु से CM ने की प्रार्थना
साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु से प्रार्थना की, कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें. सीएम हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा जब कोई अपने बेटे और जब को अपने पोते को कंधा दें तो आप अंदाजा सकते हैं कि वह कितना मर्माहत वाला क्षण होगा. यहां आज मर्माहत करने वाला क्षण है. नौ जवान, घर का एक चिराग के गुजर जाने का दुख घर परिवार को तो होता ही है लेकिन उनसे जो जुड़े लोग है उन्हें भी ऐसी घटना विचलित करता है.








