Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में कल मंगलवार (16 सितंबर 2025) को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर राज्य के सहायक आचार्यों को बड़ी सौगात देंगे.
बता दें, नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कक्षा एक से 5वीं तक के सहायक आचार्यों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. इनमें गोड्डा जिले के करीब 200 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा. शेष शिक्षकों को इसी महीने के अंत में नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा.









