चाईबासा पुलिस ने दिल्ली से रेणु तुरा को दबोचा, नाबालिग लड़की को भी किया रेस्क्यू
चाईबासा पुलिस ने दिल्ली से लापता नाबालिग लड़की को सकुशल रेस्क्यू कर मानव तस्करी की आरोपी रेणु तुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पॉक्सो, मानव तस्करी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।

Chaibasa: चाईबासा जिले से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को चाईबासा पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में एक महिला को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में एएसपी डॉ. सैय्यद मुस्तफा हासमी ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 10 जुलाई को पीड़िता की मां ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर थाना कांड संख्या 2/26 दर्ज कर बाल श्रम निषेध अधिनियम के तहत जांच शुरू की गई थी।
विशेष टीम ने दिल्ली में की छापेमारी
एएसपी डॉ. सैय्यद मुस्तफा हासमी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जो 29 जुलाई को दिल्ली रवाना हुई। लगातार छानबीन के बाद 3 अगस्त को टीम ने दिल्ली से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया और सुरक्षित चाईबासा ले आई। बरामदगी के बाद पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर उसे आगे की देखरेख के लिए चाईबासा बाल कल्याण समिति (CWC) के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में आगे की कानूनी जांच अभी जारी है।
वांटेड आरोपी रेणु तुरा भी गिरफ्तार
इसी दौरान पुलिस ने 19 मई 2023 के एक अन्य मामले में लंबे समय से वांछित चल रही दिल्ली निवासी आरोपी रेणु तुरा (पति लखबीर सिंह, निवासी C-5/276-277, सेक्टर-06, रोहिणी, दिल्ली-85) को भी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से कुर्की का आदेश भी जारी किया गया था। पुलिस ने उसे 3 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
कई थानों में दर्ज हैं गंभीर मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रेणु तुरा पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। देहरादून के डालनवाला थाना और दिल्ली के शालीमार बाग थाना में कांड संख्या 230/2022 के तहत धारा 174A, 370, 376, 506, जेजे एक्ट की धारा 79 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामले लंबित हैं। इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में पु.अ.नि. पुनीत उरांव, सुमन टुडू, दुबराज हेम्ब्रम, हरिश्चंद्र प्रसाद, महिला आरक्षी जसिन्ता मिंज, महान्ती कुंवर और आरक्षी चिन्ता बोदरा शामिल थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ में सनकी पति ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

पतरातू में Jio-BP आलिया फ्यूल्स का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ







