पलामू में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप की शुरुआत, उपायुक्त ने किया उद्घाटन
पलामू जिला प्रशासन की पहल पर गुरुवार से प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का शुभारंभ किया गया। पहले दिन लेस्लीगंज पंचायत सचिवालय में आयोजित कैंप का उद्घाटन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया।

Palamu पलामू जिला प्रशासन की पहल पर गुरुवार से प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का शुभारंभ किया गया। पहले दिन लेस्लीगंज पंचायत सचिवालय में आयोजित कैंप का उद्घाटन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया। उद्घाटन के दौरान उपायुक्त ने 10 लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस केवल वाहन चलाने की अनुमति नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। कार्यक्रम के बाद भी कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। उपायुक्त ने युवाओं से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात नियमों का सम्मान करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण लापरवाही है और नियमों का पालन कर कई हादसों को रोका जा सकता है।
कैंप में परिवहन विभाग की ओर से सभी आवश्यक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। आवेदन और लाइसेंस निर्माण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटर भी तैनात किए गए, जिससे लोगों को त्वरित और सहज सेवा मिल सके। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार, लेस्लीगंज अंचलाधिकारी जागो महतो, स्थानीय मुखिया, परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी की छात्रा मंगलवार से लापता, प्रेमी संग फरार होने की चर्चा

चुटूपालू घाटी में ट्रेलर का ब्रेक फेल, कई वाहनों की आपस में भिड़ंत, 15 से ऊपर लोग घायल







