NAXATRA NEWS
RANCHI: घाटशिला उपचुनाव की घोषणा होते ही सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई है. घाटशिला उपचुनाव को लेकर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शादहेव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि पिछली बार भी पहली बार चुनाव लड़ रहे युवा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन जी ने 75000 से ज्यादा मत पाया था. इस बार हेमंत सोरेन पार्ट 2 के झूठे वादे के आधार पर जनता जेएमएम को वोट नहीं करेंगी. साथ ही कहा की बीजेपी की इस जीत के साथ ही हेमंत सोरेन पार्ट-2 के अंत की शुरूआत हो जाएगी.









