झारखंड स्थापना दिवस को संविधान गौरव दिवस के रुप में मनाएगी BJP - नीरा यादव
झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस को बीजेपी संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाएगी. इसकी जानकारी कोडरमा विधायक और पूर्व मंत्री नीरा यादव ने प्रेस वार्ता कर दी.

NAXATRA NEWS : झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस को बीजेपी संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाएगी. इसकी जानकारी कोडरमा विधायक और पूर्व मंत्री नीरा यादव ने प्रेस वार्ता कर दी.
GIRIDIH : पूर्व मंत्री और कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने बुधवार को गिरिडीह में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया. इस दौरान नीरा यादव ने बताया कि झारखंड राज्य स्थापना के 25वें वर्ष को बीजेपी संविधान गौरव दिवस के रूप में मनाएगी.
डॉ. नीरा यादव ने कहा कि झारखंड बीजेपी पीएम मोदी के निर्देश पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को संविधान गौरव दिवस के रूप में मना रही है. क्योंकि भाजपा यह मानती है कि हर महापुरुषों के जीवन को युवाओं से रूबरू कराया जाए. जिससे युवाओं को देश के महापुरुषों के बारे में जानकारी मिल सके.
विधायक नीरा यादव ने कहा कि झारखण्ड भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की पहल की. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के नेतृत्व में ही आजादी के लिए पहला ‘उलगुलान’ हुआ था, और भाजपा का मकसद है कि राष्ट्र निर्माण में लगे जनजातीय समाज की पहचान और मजबूत बने.
इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, पूर्व मेयर प्रकाश सेठ, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष हरमिदंर सिंह बग्गा, विनय सिंह भी मौजूद थे.









