Jharkhand (Giridih): नगर निकाय चुनाव को लेकर मतगणना जारी है. गिरिडीह में मतगणना काफी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. महापौर उम्मीदवार के पहले चरण की आधारिक घोषणा अभी तक नहीं हो सकी है.
इसी बीच वार्ड संख्या 4 से भाजपा समर्थित उम्मीदवार कृष्णानंद साह, वार्ड संख्या 6 से भी भाजपा नेता संजीव कुमार और वार्ड 7 से भाजपा नेता समरदीप ने जीत हासिल की है.
इधर जीत दर्ज कराने के बाद भाजपा नेता संजीव कुमार ने कहा कि जीत उनकी नहीं, जनता की है। लोगों में आक्रोश था, जो जीत के रूप में बदला। पीएम आवास योजना के प्रति कई पुराने वार्ड पार्षद ने ड्रामा किया, वो किसी से छिपा नहीं था। संजीव कुमार ने कहा कि अब उनका प्रयास अपने मैनिफेस्टो को धरातल पर उतारना है।
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू








