NAXATRA NEWS
GIRIDIH : चाईबासा में आदिवासी समाज पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया है. मंगलवार को देर शाम गिरिडीह में बीजेपी ने हेमंत सरकार का पुतला दहन किया है. और जमकर नारेबाजी की. इस दौरान बीजेपी नेता सुरेश साहू, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, नवीन सिन्हा, ह्रमिंन्द्र सिंह बग्गा, मिथुन चंद्रवंशी, अमर सिन्हा, सेवाल घोष, अनूप सिन्हा, विवेक गुप्ता, ज्योति शर्मा, राजेश जायसवाल, सुरेश मंडल, मनोज संघई समेत कई बीजेपी नेता और कार्यकर्त्ता शामिल हुए. झंडा मैदान से निकलकर बीजेपी नेता और कार्यकर्त्ता हाथों में सीएम हेमंत का पुतला लिए जमकर नारेबाजी की. बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया.









