पलामू में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू, डीसी ने रवाना किया एलईडी रथ
पलामू जिले में नशा मुक्ति को लेकर राज्यव्यापी जागरूकता अभियान की शुरुआत हो गई है।

Medininagar Palamu जिले में नशा मुक्ति को लेकर राज्यव्यापी जागरूकता अभियान की शुरुआत हो गई है। सोमवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय सभागार से एलईडी युक्त जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह अभियान 15 जून से 26 जून तक चलाया जाएगा। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर ऑडियो-वीडियो माध्यम से लोगों को निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करेगा।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जो युवाओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशीले पदार्थों की पहुंच युवाओं तक आसानी से हो रही है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को जागरूक करने की आवश्यकता है। डीसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। स्वयं जागरूक रहकर और दूसरों को जागरूक बनाकर ही जिले को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
मौके पर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्यारेलाल तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. असीम कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 के लिए मोराबादी मैदान तैयार, कृषि मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा







