घरवालों से मामूली नोकझोंक के बाद 17 साल के आलोक ने उठाया खौफनाक कदम, रांची में पढ़ाई के साथ करता था काम
रांची के मांडर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय आलोक खलखो की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, घर में नोकझोंक के बाद यह घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ranchi : रांची मांडर थाना क्षेत्र के मल्ती गांव में सोमवार शाम 17 वर्षीय आलोक खलखो ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घर लौटे तो फंदे से झूलता मिला आलोक
जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर आलोक की घरवालों से नोकझोंक हुई थी। इसके बाद वह नाराज बताया जा रहा था। घटना के वक्त घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे।
इसी दौरान आलोक ने घर की छत में लगी लकड़ी के सहारे फांसी लगा ली। जब परिजन वापस घर लौटे तो उन्होंने आलोक को फंदे से लटका देखा। इसके बाद आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर मिशन स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद आलोक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि आलोक के पिता मजदूरी करते हैं। आलोक भी कामकाज करने के साथ रांची में पढ़ाई कर रहा था।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर : दाई घुटू में घरों में घुसा पानी, सामान समेटकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचे लोग

पलामू में 'खून का बदला खून'!, 2025 के कत्ल का बदला लेने के लिए बुजुर्ग का अपहरण कर उतारा मौत के घाट, फिर...







