पाकुड़ में स्कूल से लौट रही 9 साल की बच्ची को झाड़ियों में ले जाने का आरोप, तीन नाबालिग हिरासत में
हिरणपुर थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही 9 वर्षीय बच्ची को तीन नाबालिग लड़कों द्वारा कथित तौर पर झाड़ियों की ओर ले जाने का मामला सामने आया है।
Pakur: हिरणपुर थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही 9 वर्षीय बच्ची को तीन नाबालिग लड़कों द्वारा कथित तौर पर झाड़ियों की ओर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में तीनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बाइक सवार युवक ने बच्ची की आवाज सुनी
जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद बच्ची घर लौट रही थी। इसी दौरान 10, 12 और 13 साल के तीन नाबालिग लड़कों ने उसे कथित तौर पर पकड़ लिया और झाड़ियों की तरफ ले गए।
इसी बीच वहां से बाइक से गुजर रहे एक युवक ने बच्ची की आवाज सुनी। युवक मौके पर पहुंचा और बच्ची को झाड़ियों से बाहर निकालकर सुरक्षित किया।
मां को बताई पूरी घटना
घर पहुंचने के बाद बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर हिरणपुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
मामले की गंभीरता को देखते हुए हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में हिरणपुर थाना कांड संख्या 60/26 दर्ज किया गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.






