Aarogya Setu 2.0: 29 जून से एक ऐप में हेल्थ रिकॉर्ड, बीमा और अस्पताल की सुविधा
ABHA अकाउंट, बीमा, अस्पताल और इमरजेंसी सुविधाएं अब एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर

देश की डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार 29 जून को आरोग्य सेतु 2.0 लॉन्च करने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा इस नए संस्करण को लॉन्च करेंगे। कोरोना महामारी के दौरान संपर्क पहचान (कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग) के लिए इस्तेमाल होने वाला यह ऐप अब लोगों का पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड संभालने वाला एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बन जाएगा।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत तैयार किए गए इस ऐप में कई नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। अब यूजर अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट, लैब रिपोर्ट, पीडीएफ या फोटो को एआई की मदद से डिजिटल रिकॉर्ड में बदल सकेंगे। इससे उनकी सभी स्वास्थ्य जानकारी एक ही जगह सुरक्षित रहेगी और जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल की जा सकेगी।
ऐप के जरिए लोग अपना आभा (ABHA) हेल्थ अकाउंट भी बना सकेंगे। अस्पतालों में स्कैन एंड शेयर सुविधा के जरिए बिना लंबी प्रक्रिया के जल्दी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। इसके अलावा स्मार्टवॉच और दूसरे वियरेबल डिवाइस जोड़कर हार्ट रेट, ब्लड शुगर, कैलोरी और रोजाना की एक्टिविटी भी ट्रैक की जा सकेगी।
नए वर्जन में आयुष्मान योजना का हेल्थ कवर, बीमा से जुड़ी जानकारी, अस्पताल और डॉक्टर खोजने की सुविधा, ब्लड बैंक की जानकारी और एम्बुलेंस सेवा भी मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि ऐप में कंसेंट मैनेजमेंट सिस्टम होगा, जिससे यूजर की अनुमति के बिना उसका हेल्थ डेटा किसी के साथ साझा नहीं किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य लोगों को एक सुरक्षित और आसान डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लोनी में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कार्यक्रम, कल अहिल्याबाई होल्कर द्वार की रखेंगे आधारशिला

डिजिटल हेल्थ की ओर बिहार का बड़ा कदम 6.60 करोड़ जारी, एक क्लिक पर मिलेगा मेडिकल रिकॉर्ड







