Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने के साथ सोमवार को गिरिडीह के पचम्बा में भव्य कलश यात्रा निकाला गया. जिसमें काफी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश लेकर हिस्सा लिया. नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गे के पहले स्वरूप शैलपुत्री की आराधना की जाती है. कलश यात्रा में शामिल भक्तों ने दुर्गा मंडप से लेकर पूजा पंडालों में मां का आह्वान हुआ.
पचम्बा के सार्वजनिक दुर्गा स्थान से निकले भव्य कलश यात्रा में भक्तों की भीड़ जुटी. सभी गाजे बाजे के कलश यात्रा में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने पूरे पचम्बा का भ्रमण किया. मौके पर मां उन्होंने मां का खूब जयकारा भी लगाया. युवाओं की टोली झूमते हुए कलश यात्रा के साथ भ्रमण पर निकले. हर कोई माता की उपासना में लीन दिखा.
सिर पर कलश लिए निकली महिलाओं और युवतियां की टोली पचम्बा भ्रमण करते हुए नर्मदा धाम पहुंची. जहां पुजारी के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा. और पचम्बा के बरतर काली मंडा का परिक्रमा किया. और बरतर काली मंडा के परिक्रमा के बाद कलश यात्रा वापस सार्वजनिक दुर्गा मंडप पहुंच कर समापत हुआ.








