जरूरतमंदों को समय पर उपलब्ध हो खून...इसे लेकर सरिया के देवकी हॉस्पिटल ने किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन
गिरिडीह स्थित देवकी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब 71 युवाओं ने रक्तदान किया. मौके पर विधायक नागेंद्र महतो भी शिविर में शामिल हुए.

Giridih: गिरिडीह के सरिया के देवकी हॉस्पिटल में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जहां डॉक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया. वहीं, इस दौरान रक्त दाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए बगोदर विधायक नागेंद्र महतो भी रक्तदान शिविर में शामिल हुए.
u
मौके पर विधायक नगेंद्र महतो ने युवा कार्यकर्ताओं से भी रक्त दान करने की अपील की. शिविर में करीब 71 युवाओं ने अपना रक्त दान किया. वहीं, देवकी हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेश कुमार ने कहा कि रक्तदान शिविर के आयोजन का उद्देश्य सिर्फ सड़क हादसे में जख़्मी लोगों को खून उपलब्ध कराने का है. जिससे स-समय हर जरूरतमंद को खून मिल सकें. शिविर में हॉस्पिटल के कई कर्मी भी शामिल हुए.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू / संतोष तर्वे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु समग्र कार्ययोजना पर होगा अमल : उपायुक्त

भरनो के तुरीअम्बा में नदी में डूबने से 6 वर्षीय छात्रा की मौत, शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप







