झारखंड पुलिस के 6 जांबाज अफसर हुए रिटायर
झारखंड पुलिस में लंबे समय तक अपनी शानदार सेवाएं देने वाले 6 पुलिस अधिकारी आज (31 अगस्त) रिटायर (सेवानिवृत्त) हो गए।


Ranchi: झारखंड पुलिस में लंबे समय तक अपनी शानदार सेवाएं देने वाले 6 पुलिस अधिकारी आज (31 अगस्त) रिटायर (सेवानिवृत्त) हो गए। इनमें 2010 बैच की आईपीएस (IPS) अधिकारी संध्या रानी मेहता, DSP बैजू उरांव, DSP राजेश कुमार के अलावा इंस्पेक्टर रमेश कुमार सिंह, आशुतोष प्रताप नारायण और अशोक कुमार सिंह शामिल हैं।
साथी अफसरों ने दी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की
सेवानिवृत्ति के मौके पर पुलिस महकमे के साथी अधिकारियों और बैचमेट्स ने सभी रिटायर्ड अफसरों को फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं और बधाई दी। पुलिस परिवार ने उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन और लंबी उम्र की कामना की।
क्राइम कंट्रोल और लॉ एंड ऑर्डर में योगदान को किया याद
विदाई के दौरान साथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इन सभी अधिकारियों ने अपने लंबे करियर में राज्य की कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध पर लगाम लगाने में बेहद अहम भूमिका निभाई है। उनके योगदान को पुलिस विभाग हमेशा याद रखेगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









