Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: झारखंड के प्रवासी मजूदर एक बार फिर अपने ही देश के एक अन्य राज्य में प्रताड़ित हो रहे हैं. दरअसल, इस संबंध में खुद मजदूरों के परिजनों ने थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई है. और बताया है कि वे परिवार के भरण पोषण और कुछ पैसे कमाने के उद्देश्य से दूसरे राज्य मजदूरी के लिए गए थे लेकिन वहां उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.
इधर, इस मामले की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसपर त्वरित संज्ञान लिया है और मामले में जिला प्रशासन को अविलंब संज्ञान लेने और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए रिपोर्ट की मांग की है.
बहरागोड़ा प्रखंड के रहने वाले हैं सभी मजदूर
दरअसल, आपको बता दें, पूर्वी सिंहभम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड स्थित माटिहाना पंचायत के 13 मजदूर गुजरात के बेला स्थित कंपनी Agilis Vitrified Private Limited में कार्यरत थे लेकिन अब उन्हें कंपनी की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा है और उन्हें वापस अपने घर आने नहीं दिया जा रहा है. इतना ही नहीं मजदूरों को जिस व्यक्ति ने काम के लिए गुजरात लिया था वह भी पिछले एक महीने से मजदूरों के परिजनों से टालमटोल की बातें कर रहा है. इसे लेकर खुद परिजनों ने स्थानीय थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.
एक्स हैंडल के जरिए JMM नेता कुणाल षाडंगी ने दी जानकारी
बता दें, जेएमएम नेता कुणाल षाडंगी ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोडा प्रखंड के माटिहाना पंचायत के 13 मजदूर गुजरात के बेला स्थित कंपनी Agilis Vitrified Private Limited में कार्यरत थे जिनपर अब कंपनी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है और उन्हें वापस आने नहीं दिया जा रहा है.
अपने पोस्ट में षाडंगी ने उस व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर भी साझा कि या है जिस व्यक्ति जरिए मजदूर गुजरात गए थे. व्यक्ति का नाम गोपाल, मोबाइल नंबर -9348815375 है वह व्यक्ति मजदूरों के परिजनों को बीते एक महीने से दिग्भ्रमित व टालमटोल कर रहा है. जिससे परेशान होकर मजदूरों के अपनी व्यथा बताई और स्थानीय थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई.







