
हजारीबाग दुष्कर्म मामला: आजसू पार्टी ने राष्ट्रीय महिला आयोग से की शिकायत, फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग
झारखंड के हजारीबाग जिले अंतर्गत विष्णुगढ़ के कुसुंभा गांव में 12 वर्षीया मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस बर्बर घटना को लेकर आजसू पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।














