Giridih News: गिरिडीह गोलीबारी हुई है जिसमें गोली लगने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है. बता दें, यह घटना जिले के गांडेय थाना इलाके की है जहां आज, (सोमवार) देर शाम अज्ञात हमलावरों ने गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया है.
घायल युवक की पहचान टिंकू तांती है जो मुफ्फसिल थाना इलाके के जम्बाद गांव का रहने वाला है युवक को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, युवक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है.
खबर लिखने तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि किसने और क्यों युवक को गोली मारी है. बताया जा रहा है कि यह घटना गिरिडीह के गांडेय थाना इलाके के रताबहियार में दुखिया महादेव मंदिर के पीछे घटी है. घटना के वक्त युवक रताबहियार गांव में मौजूद था तभी अचानक अज्ञात हमलावरों ने उसपर अंधाधुंध गोली चलाई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है जो घटनास्थल पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
रिर्पोट- मनोज कुमार पिंटू









