Begusarai (Bihar): बेगूसराय में बैखौफ अपराधियों ने एक बार फिर हत्या की घटना को अंजाम दिया है. यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के मोहनपुर गांव का है जहां अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है. इतना ही नहीं अपराधियों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए मृतक युवक पर गोली भी चलाई. और मौके पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के बाद वे वहां से भाग निकलें.
मृतक की पहचान मोहम्मद वकील के रूप में हुई जो घर से अपने दुकान की तरफ जा रहा था इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसपर हमला शुरु किया. परिजनों को जब मामले की जानकारी मिली तो वे भागते हुए मौके पर पहुंचे और उन्होंने मोहम्मद वकील को बीच-बचाव करने की कोशिश की. इसपर अपराधियों ने उनपर भी लाठी-डंडे से हमला किया. और फायरिंग की. घटना में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है सभी का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है.
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है. वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जबकि घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी गई है अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. हालांकि जिले में एक बार फिर से इस वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि दिनदहाड़े इस तरह की घटना से साफ जाहिर होता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.
रिपोर्ट- बबलू









