जमुनिया नदी में तैरता मिला था महिला का बोरे में बंद किया शव, बिजनेस पार्टनर का पुलिस ने खोला राज
जमुनिया नदी में तैरते मिले बोरा बंद महिला के शव मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, 40 हजार सुपारी देकर व्यावसायिक पार्टनर ने कराई थी हत्या

Bokaro/Jharkhand (Report By - Sanjeev Kumar Singh): बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ बशिष्ठ नारायण सिंह ने 23 अप्रैल को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जमुनिया नदी में बोरे में बंद तैरते मिले महिला के शव मामले का उद्भेदन किया. उन्होंने बताया कि मृतका बेबी देवी चास थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, जिसे महिला के ही व्यवसायिक पार्टनर गुड्डू वर्णवाल उर्फ मुकेश ने दो अपराधियों शौकत रजा और जलेश्वर महतो को 40 हजार रुपए सुपारी देकर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का काम सौंपा था. फिर सुपारी किलर ने मृतक को भरोसे में लेकर स्विफ्ट कार में बैठाया और उसकी हत्या कर उसका शव बोरे में भरकर जमुनिया नदी में फेक दिया था.
मृतका के पति द्वारा जब पत्नी के व्यावसायिक पार्टनर गुड्डू वर्णवाल उर्फ मुकेश पर पत्नी की हत्या में शामिल होने की शंका जाहिर की गई तो पुलिस ने गुड्डू वर्णवाल सहित एक अन्य युवक अनिल कुमार को पकड़ा.
पुलिस द्वारा सख्ती किए जाने पर उसने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया. जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने सुपारी किलर शौकत रजा और जलेश्वर महतो के साथ-साथ एक तीसरे युवक विवेक कुमार को भी गिरफ्तार किया. जिसने सुपारी किलर और गुड्डू वर्णवाल को मिलाने का काम कर सौदा तय कराया था.
मामले पर कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनके पास से 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं, वहीं घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (JH09BG- 6008) भी जब्त किया गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर आईपीएच सभागार में कार्यक्रम का आयोजन, 10 मुखियाओं को किया गया सम्मानित

रांची पुलिस को मिला भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद.. बिरसा मुंडा हत्याकांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे







