ED डायरेक्टर बन DM को कॉल करने वाला शातिर जलसाज पटना से गिरफ्तार
जालसाज अभिषेक अग्रवाल को पटना से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अभिषेक पर ED डायरेक्टर बनकर भोजपुर के डीएम को धमकाने और दबाव बनाने का आरोप है. इससे पहले वह DGP को झांसा देने के आरोप में जेल जा चुका है.

Ara / Bihar (Report By- Neha Gupta): बिहार के आरा में फर्जी ED डायरेक्टर बनकर DM को फोन करने का एक मामला सामने आया है, यहां एक शातिर जलसाज पर खुद को नई दिल्ली से ईडी डायेक्टर बताकर भोजपुर डीएम को धमकाने का आरोप है. इस मामले की सूचना के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले में सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र से जालसाज को दबोच लिया है.
आरोपी की पहचान अभिषेक अग्रवाल उर्फ भोपल्का के रुप में हुई है जो बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक ने इस बार भोजपुर के DM तनय सुल्तानिया को अपना निशाना बनाने का प्रयास किया था. आरोपी के मुताबिक, उसने डीएम को ईडी डायरेक्टर बन धमकाने के साथ विभागीय मामलों में धौंस जमाते हुए उनपर दवाब बनाने की कोशिश की.
हालांकि डीएम तनय सुल्तानिया को शक हुआ जिसके बाद उसने कार्यालय के एक कर्मचारी ने बीते 28 अप्रैल को आरा के नवादा थाने में पहुंचकर एक FIR दर्ज कराई. मामले में केस दर्ज होते ही पुलिस और STF हरकत में आई, मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की. और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उसे पटना में धर दबोचा. इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 2.61 लाख रुपये नकदी और कॉल करने के लिए इस्तेमाल मोबाइल जब्त किया. और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा.
DGP को 'सर' कहने पर किया था मजबूर
पुलिस के मुताबिक, अभिषेक का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और चौंकाने वाला है. अभिषेक वहीं व्यक्ति है जिसने वर्ष 2022 में पटना हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस संजय करोल की एक फर्जी प्रोफाइल बनाई थी. और बिहार के तत्कालिन DGP एसके सिंघल को कई हफ्तों तक अपने झांसे में ले लिया था. उस वक्त जालसाजी अभिषेक ने डीजीपी को व्हाट्सप्प कॉल का इस्तेमाल कर दबाव डाला था कि वे गया के तत्कालीन सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस आदित्य कुमार के पक्ष में फैसले लें. इस बीच DGP ने उसे असली चीफ जस्टिस मानकर घंटों तक उसे सम्मानपूर्वक 'सर' कहकर संबोधित किया था, हालांकि बाद में आर्थिक अपराध इकाई ने कार्रवाई करते हुए इस जालसाजी का भंडाफोड़ किया और उसे जेल भेज दिया था.
फिलहाल, पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य मामलों की जांच कर रही है. पूछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के क्रम मामले में आगे और भी कई खुलासे हो सकते हैं. अभिषेक के खिलाफ भोजपुर के नवादा पुलिस स्टेशन में BNS और IT एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है जिसमें जबरन वसूली के आरोप भी शामिल हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बिहार में सम्राट मॉडल की एंट्री ! अपराधियों पर टूटा सरकार का कहर

DJ में डांस को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 5 राउंड फायरिंग हुई, एक को लगी गोली







