Ranchi News: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज, शनिवार (28 मार्च 2026) को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचेंगे. उनका विमान सुबह करीब 10 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा (रांची एयरपोर्ट) पर उतरेगा. इसके बाद रांची से वे सीधे खूंटी स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू दौरे पर जाएंगे.. यहां वे बिरसा मुंडा की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके वंशज और परिवार से भेंट करेंगे.
जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उलिहातू में करीब 1 घंटे तक रुकेंगे और इसके बाद वे वापस रांची लौटेंगे. जहां वे रांची स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के 15वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस समारोह में उपराष्ट्रपति प्रतिभाशाली छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे. और इसके बाद वे दिल्ली वापसी करेंगे.
उपराष्ट्रपति के खूंटी आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिससे किसी तरह की कोई चूक न हो पाए, सुबह 6 बजे से रात करीब 10 बजे तक BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है. खूंटी जिले से राजधानी रांची की सड़क मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. संवेदनशील क्षेत्रों में स्पेशल फोर्स और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.









