जमुई में स्वास्थ्य मंत्री के काफिले की गाड़ियां टकराईं, बाल - बाल बचे जिलाध्यक्ष
जमुई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले की दो गाड़ियां टकरा गईं। पीछे से स्कॉर्पियो की टक्कर से JDU जिलाध्यक्ष शैलेंद्र की थार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


जमुई: बिहार के जमुई में रविवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में शामिल दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में जेडीयू के जमुई जिलाध्यक्ष शैलेंद्र की थार गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक निशांत कुमार अपने काफ़िले के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे| हालांकि, राहत की बात है कि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि आज झाझा में सरदार वल्लभभाई की मूर्ति का अनावरण होना था और स्वास्थ्य मंत्री उसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रतिमा का अनावरण करना था।
पीछे से स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, काफिले में आगे चल रही थार को पीछे से आ रही काफिले की ही एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद थार को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद कुछ देर के लिए काफिले में अफरा-तफरी की स्थिति बनी, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।JDU जिलाध्यक्ष शैलेंद्र भी इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
(जमुई से विक्रम कुमार विक्रांत की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

औलाद नहीं थी, तो पड़ोसियों ने निभाया बेटे-बेटी का फर्ज; 85 साल की राम कुमारी को पालकी में लेकर निकले बाबा धाम

15 अगस्त का कार्यक्रम देखने गई साढ़े 3 साल की बच्ची, लौटते वक्त गड्ढे में डूबी, घर में मचा कोहराम







