गिरिडीह में गूंजा ‘वंदे मातरम’, सैकड़ों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली भव्य यात्रा
हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे रास्ते देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

Giridih: PM मोदी के आह्वान पर देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा गुरुवार को गिरिडीह में भी निकाली गई। गिरिडीह BJP की ओर से निकाली गई इस भव्य यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे रास्ते देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।
झंडा मैदान से निकली तिरंगा यात्रा
महानगर अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा झंडा मैदान से शुरू हुई। यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज था और पूरे रास्ते ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे गूंजते रहे।
झंडा मैदान से शुरू हुई यात्रा शहर के कई प्रमुख हिस्सों से गुजरते हुए बड़ा चौक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

BJP के कई नेता हुए शामिल
तिरंगा यात्रा में रामगढ़ के जिला प्रभारी संजय सिंह, गांडेय विधानसभा क्षेत्र के नेता दिलीप वर्मा, सुरेश साहू, विनय सिंह, संजीव कुमार गुड्डू, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, दीपक यादव, संदीप डांगीच, संजीत सिंह पप्पू, देवराज और अरविंद बरनवाल समेत कई नेता शामिल हुए।

वहीं BJP नेत्री शालिनी वैशाखीयार, विनीता कुमारी, बबली देवी साहू, रामबाबू साहू और संगीता सेठ समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी यात्रा का हिस्सा बने।
‘तिरंगा देश के आन-बान-शान का प्रतीक’
मौके पर गिरिडीह प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी की अपील पर एक बार फिर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देश इस समय बड़े बदलाव का गवाह बन रहा है और तिरंगा देश के आन-बान-शान का प्रतीक है।

वहीं महानगर अध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर देशवासी को अपने देश की आजादी और तिरंगे पर गर्व करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वा में Gen Alpha का भौकाल!, टीचर के ट्रांसफर पर भड़के बच्चे, थाने पर बरसाए पत्थर, बाल-बाल बचे...

"मेरे कहने पर निकली है यात्रा...", इसी बात पर भिड़े BJP के दो नेता, धनबाद में तिरंगा यात्रा के दौरान हाथापाई







