UPSC ने जारी किया साल 2027 का एग्जाम शेड्यूल, जानें कब होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा
UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने साल 2027 परीक्षा कलैंडर जारी कर दिया है. जिसमें सिविल सेवा परीक्षा (CSE), CDS, NDA सहित कई भर्ती परीक्षाओं की तिथियों के बारे में जानकारी दी गई है.

UPSC Exam Calendar Out: UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है दरअसल, UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने साल 2027 परीक्षा कलैंडर जारी कर दिया है. जिसमें सिविल सेवा परीक्षा (CSE), CDS, NDA सहित कई भर्ती परीक्षाओं की तिथियों के बारे में जानकारी दी गई है. यूपीएसी परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए यह आधिकारिक शेड्यूल रणनीति तैयार करने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.
जारी अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) प्रारंभिक परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 13 जनवरी 2027 को जारी होगा. परीक्षार्थी 2 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे और प्रीलिम्स परीक्षा 23 मई 2027 (रविवार) को आयोजित किए जाएंगे. जबकि 20 अगस्त 2027, शुक्रवार से मुख्य परीक्षा शुरू होगी. जो कुल पांच दिनों तक चलेगी.
किस तिथि को होगी इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा
10 फरवरी 2027 को IES / ISS परीक्षा की अधिसूचना जारी की जाएगी. 2 मार्च 2027 से आवेदन शुरू होगा. जून 2027 में इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) IES/ISS (परीक्षा और भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा) होगा. जबकि मुख्य परीक्षा 18 जून 2027 से होगी. जो कुल तीन दिनों तक चलेगी.
नीचे देखें UPSC एग्जाम 2027 कैलेंडर


specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरला बिरला विवि में प्लेसमेंट ड्राइव, मिल रहा नामी गिरामी कंपनियों में जॉब का मौका

देशभर में दवा दुकानदारों की हड़ताल: ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट के खिलाफ AIOCD का विरोध







