Giridih News: जेईई मेन सत्र 1 का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा है. क्योंकि इस बार परिणाम में अधिकांश छात्रों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किया है. वहीं गिरिडीह के नामचीन सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के दो छात्रों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा.
सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के बारहवीं के छात्र क्षितिज सिन्हा ने जेईई मेन्स में 97. 13 अंक हासिल कर स्कूल और अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया. इसके साथ ही स्कूल के मोहम्मद आयन आलम ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है. दोनों छात्रों के प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधन उत्साहित है.
इधर स्कूल के निदेशक जोरावर सिन्हा ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि दोनों छात्रों के मेहनत का परिणाम है. इतना शानदार प्रदर्शन करना. वहीं दोनों छात्रों ने कहा कि अगर सफलता आसान नहीं, तो मुश्किल भी नहीं. मेहनत पर प्रदर्शन निर्भर है. दोनों छात्रों का मानना है प्रतियोगी परीक्षा को कोई छात्र बोर्ड परीक्षा के कसौटी पर न रखे. दोनों ही समय के अनुसार महत्वपूर्ण है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू








