मोतिहारी में खेलते-खेलते पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरे दो मासूम बच्चे, डूबने से मौत
मोतिहारी जिले में दो बच्चे खेलते-खेलते पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरे, जिससे डूबकर दोनों की मौत हो गई.

Motihari (Bihar): पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र स्थित पलटू बेलवा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां गांव के पास ही स्थित एक चिमनी के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में दो मासूम बच्चे डूब गए. जिससे दोनों की मौत हो गई. मृत बच्चों की पहचान राकेश कुमार यादव के बेटे पृथ्वीराज (9 वर्ष) और यादव लाल राय के बेटे मोहित कुमार (7 वर्ष) के रुप में हुई है.
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे चिमनी के पास खेल रहे थे. और इसी बीच खेलते-खेलते चिमनी के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे के करीब पहुंच गए. इस दौरान दोनों के पैर फिसल गया और वे गहरे गड्ढे गिरकर डूब गए. जिससे दोनों की मौक पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया.
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को गहरे पानी से बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए चकिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इधर, इस मामले की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची. जिसने बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ज्ञान भारती मिशन के तहत पौराणिक कथा एवं पांडुलिपियों की संरक्षण अभियान की शुरुआत

BREAKING: कटिहार के कोढ़ा में भीषण सड़क हादसा, दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर







