30 अगस्त को मोरहाबादी में जुटेगा आदिवासी समाज, CM हेमंत सोरेन को मिला न्योता
रांची के मोरहाबादी मैदान में 30 अगस्त 2026 को आदिवासी एकता महाजुटान रैली होगी। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 30 अगस्त को आयोजित होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रैली के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों, अस्तित्व, पहचान और सामाजिक हितों की रक्षा के उद्देश्य से आदिवासी एकता महाजुटान रैली का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से 30 अगस्त 2026 को मोरहाबादी मैदान में होने वाली रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्यमंत्री से रैली को लेकर विभिन्न मुद्दों पर भी जानकारी साझा की गई।
मुलाकात के दौरान शशि पन्ना, अजय तिर्की, रमा खलखो, अनिल पन्ना, ज्योत्सना केरकेट्टा, शिवा कच्छप, अनिल उरांव और पुष्कर बड़ाईक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता

रांची-धनबाद में CBI की बड़ी रेड, ₹48 हजार रिश्वत लेते CISF के 3 अफसर गिरफ्तार







