रिम्स में एकमो मशीन को लेकर प्रशिक्षण सेमिनार आज, देश के विभिन्न राज्यों के डॉक्टर लेंगे हिस्सा
झारखंड के लिए आज ऐसा पहला अवसर होगा जब किसी अत्याधुनिक जीवन रक्षक तकनीक के लिए प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित किया जा रहा हैं. बता दें, रांची रिम्स में एकमो मशीन को लेकर आज प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है.

Ranchi: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल RIMS में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं. दरअसल, आज एकमो मशीन को लेकर प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है. यह राज्य के लिए ऐसा पहला अवसर होगा जब किसी अत्याधुनिक जीवन रक्षक तकनीक के लिए प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित किया जा रहा हैं.
देश के अलग-अलग राज्यों से करीब 50 वरिष्ठ डॉक्टर इस सेमिनार में हिस्सा लेंगे. जबकि बेंगलुरु, कोलकाता और पटना से आए हुए विशेषज्ञ डॉक्टर सेमिनार में प्रशिक्षण देंगे. वहीं इस प्रशिक्षण के बाद राज्य में हृदय और फेफड़ों से जुड़े गंभीर मरीजों का इलाज उपलब्ध होगा. इसके लिए उन्हें अब बाहर राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपको बता दें, रिम्स में करीब 65 लाख की लागत से एकमो मशीन लगाई गई है.
रिपोर्ट- तनय खंडेलवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह: धनवार में लीज क्षेत्र से बाहर अवैध पत्थर खनन का आरोप, एसडीएम जांच में मिली गड़बड़ी

Chatra Crime News : चतरा में देवर-भाभी का प्रेम-प्रसंग चढ़ा परवान, बड़े भाई ने छोटे भाई को गला घोंटकर मार डाला







