भाड़ा पूरा लिया, फिर भी नहीं दी सीट!, कोडरमा में बस कंडक्टर के दुर्व्यवहार से आहत महिला ने दर्ज कराई शिकायत
कोडरमा में बबीता देवी ने बस कंडक्टर पर पूरा किराया लेने के बावजूद सीट नहीं देने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया। महिला की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Koderma News; कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनीटिकर गांव की रहने वाली बबीता देवी ने एक बस कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि कोडरमा से बिहार की ओर जाने वाली 'श्री बस' के कंडक्टर ने उनके साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। इस पूरी घटना से आहत महिला ने शनिवार को कोडरमा थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी बस कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पूरा भाड़ा लेने के बाद भी नहीं दी बैठने की सीट
बबीता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 4 सितंबर को वह कोडरमा स्थित प्रसिद्ध राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ घर लौटने के लिए श्री बस में सवार हुई थीं। बस में चढ़ते ही ड्राइवर और कंडक्टर ने उनसे 40 रुपये भाड़े की मांग की। महिला ने भाड़ा तो दे दिया, लेकिन जब उन्होंने बैठने के लिए सीट मांगी, तो उन्हें सीट उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर बबीता देवी ने कहा कि अगर सीट मिलेगी तो वह पूरा 40 रुपये भाड़ा देंगी, वरना खड़े होकर जाने के लिए 30 रुपये ही भाड़ा रखेंगी।
कंडक्टर ने की गाली-गलौज, पुलिस जांच में जुटी
इसी बात पर बस का कंडक्टर भड़क गया और उसने महिला के साथ बदतमीजी करते हुए सरेआम गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कंडक्टर ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। सफर के दौरान हुए इस दुर्व्यवहार के बाद पीड़िता सीधे कोडरमा थाने पहुंचीं और पुलिस को आपबीती सुनाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में पुलिस क्वार्टर का ताला तोड़कर उड़ाये थे पंखे और तार, रबाडा गैंग के दो चोर दबोचे गए

कोडरमा पहुंचे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय का किया निरीक्षण, वकीलों की सुनीं समस्याएं







