प्रेमी संग भागने के लिए दे दी मुर्गे की बलि, घर में फैला दिया खून.. फिर हो गई फरार
बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली एक 16 साल की लड़की घरवालों के साथ पुलिस को भी चकमा देने में सफल रही. घर में मुर्गे का खून बिखेर कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. लेकिन घर वालों से इतना डर था कि वह उन्हें शक नहीं होने देना चाहती थी.

Rohtas, Bihar: बिहार के रोहतास में एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेम प्रसंग को पूरा करने की खातिर एक फिल्मी साजिश रच डाली. जिससे 15 दिनों तक पुलिस गुमराह रही. लेकिन जांच में आखिरकार सच्चाई सामने आ ही गई. प्रेमी संग भागने की योजना में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पहले एक मुर्गे की को मार डाला, फिर उसका खून घर में बिखेर कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. शुरुआत में मामला हत्या या किसी बड़ी अनहोनी के घटित होने का प्रतीत हो रहा था. लेकिन अब सच सामने आ चुका है.
पुलिस की जानकारी के अनुसार जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र की इस घटना में सबसे पहले बढ़िहा गांव के एक व्यक्ति ने 30 अप्रैल को अपनी बेटी के लापता होने की सूचना दी थी. घरवालों को आंगन में बिखरे खून को देखकर आशंका थी कि कहीं कोई बड़ी अनहोनी न हो गई हो. पुलिस ने भी घर से खून के गिरे कतरों को जांच के लिए भेजने के साथ हत्या या अपहरण से जुड़ी आशंकाओं के आधार जांच शुरू कर दी.
महाराष्ट्र से प्रेमी जोड़ों को पुलिस ने किया बरामद
घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पुलिस लगातार लड़की की तलाश में जुटी रही. तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले. जांच के दौरान पता चला कि लड़की अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई है और वह अपने प्रेमी मयंक कुमार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में रह रही है.
इसके बाद रोहतास पुलिस की टीम महाराष्ट्र पहुंची और दोनों को बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपी युवक मयंक कुमार को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लेकर आई. मयंक कुमार अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बांक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.
प्रेमी जोड़ों में पांच सालों से था प्रेम
पूछताछ में खुलासा हुआ कि लड़की और मयंक के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था. परिवार के विरोध के डर से दोनों ने भागने की योजना बनाई थी. इसी योजना के तहत लड़की ने घर में मुर्गा काटकर उसका खून फैला दिया, ताकि परिवार और पुलिस को उसके घर से भागने को लेकर शक न हो.
डेहरी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी जांच और सूचनाओं के आधार पर मामले का सफल खुलासा किया है. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब कांड मामले में बड़ी कार्रवाई, उत्पाद थाना के 14 पदाधिकारी निलंबित

लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का CBI कोर्ट ने दिया आदेश, हेल्थ चेकअप के लिए जाएंगे सिंगापुर







