गुमला में इंसानियत शर्मसार, घूमने के बहाने बुलाकर दो सहेलियों के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप
गुमला में दो युवतियों के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया है. तीन आरोपियों में से एक दोनों में से एक पीड़िता का दोस्त बताया जा रहा है. वहीं दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Jharkhand (Gumla): गुमला सदर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक गंभीर वारदात सामने आयी है. पालकोट और सिसई थाना क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियों के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के अपराध को अंजाम दिया है.
गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी पीड़िताओं ने रविवार देर रात थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों में एक डुमरडीह पंचायत और दूसरा असनी नकटीटोली का निवासी बताया जा रहा है. वहीं तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
पीड़िता दोस्त के साथ गई थी घूमने
जानकारी के अनुसार, पीड़िताओं में से एक युवती की दोस्ती आरोपियों में से एक युवक से थी. उसने घूमने के बहाने युवती को गुमला बुलाया. युवती अपनी सहेली को साथ ले आयी, जबकि आरोपी भी अपने एक दोस्त को लेकर आया. दोनों आरोपी अपनी-अपनी बाइक से युवतियों को सिसई इलाके में घुमाने ले गये.
किसी तरह दोनों ने जान बचाई, लेकिन दरिंदगी रही जारी
शाम ढलने के बाद उन्होंने बीयर खरीदी और जबरन युवतियों को सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया. इसी दौरान एक पीड़िता किसी तरह भागने में सफल रही और पास के पुआल में छुपकर अपनी जान बचायी. उसने लोकेशन भेजकर परिजनों को घटना की जानकारी दी.
इधर, दूसरी पीड़िता के साथ दरिंदगी जारी रही. भागी हुई युवती के छुपने के बाद एक आरोपी दूसरे के पास पहुंचा और दोनों ने तीसरे युवक को भी बुला लिया. इसके बाद तीनों ने मिलकर दूसरी पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि फरार तीसरे आरोपी की हाल ही में शादी तय हुई है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
रिपोर्ट: दीपक भास्कर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






