गिरिडीह में हनुमान मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, ग्रामीणों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
तिसरी थाना इलाके स्थित एक हनुमान मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है. वहीं, चोरी की इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.

Giridih: गिरिडीह के तिसरी थाना इलाके के प्लमो गांव स्थित हनुमान मंदिर में चोरी हुई है. बुधवार यानी आज सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर से इन्वर्टर, बैटरी और माइक की चोरी कर ली. फिर क्या था लोगो की भीड़ जुटने लगी. और इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में बैठक की.
ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना थी. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने तिसरी थाना पुलिस को आवेदन देकर चोरी की घटना पर कार्रवाई करते हुए. खुलासा करने की मांग की. उनका कहना था की मंदिर से जान-बुझ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. मंदिर के पुजारी गुरुरत पांडेय के साथ मुखिया इब्राहिम मियां, गौतम सिंह, संतोष यादव, चंद्रदेव यादव, कौशल यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने चोरो के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की.
रिपोर्ट मनोज कुमार पिंटू / आनंद कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सिमडेगा के ठेठईटांगर में बड़ी घटना: कुएं से मतरामेटा के रंगलाल साव का शव बरामद

Chatra Crime News : हंटरगंज में बंद खदान के गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी







