झारखंड के 20 जिलों में 30 मई तक होगी आंधी-बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड में 30 मई तक झमाझम बारिश होगी. जिससे राज्यवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. इससे गर्म हवाओं का असर कमजोर पड़ेगा.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का बदला-बदला सा मिजाज देखने को मिलेगा. राज्य में चिलचिलाती गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में 30 मई यानी कल तक तेज हवा, गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होगी. इस दौरान विभाग ने वज्रपात की भी संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया है राज्य के कई जिलों में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. जिससे गर्म हवाओं का असर कमजोर पड़ जाएगा.
20 जिलों में गरज-चमक और तेज हवा की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राज्य के 20 जिलों में 30 मई तक के लिए तेज हवा, आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. विभाग ने चेतावी जारी करते हुए यह भी बताया है राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले 5 दिनों तक बदला-बदला नजर आएगा. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों (जिलों) में बादल छाने, तेज हवा और मेघ गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी. इस दौरान लोगों को तेज धूप की तपिश और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.
रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि UP (उत्तर प्रदेश) के उत्तर-पश्चिमी इलाके से लेकर ओडिशा के दक्षिणी तटीय भाग तक और दक्षिण बिहार से आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय क्षेत्र तक बनी लॉ प्रेशर (निम्न दबाव) का असर राज्य में दिखाई दे रहा है. यही वजह है राज्य में प्रचंड गर्मी और लू कमजोर पड़ रहा है साथ ही बारिश की गतिविधियां भी बढ़ रही है.
इन जिलो में मेघ गरज के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज सहित कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है.
लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह
विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. तेज हवा और वज्रपात की संभावना को देखते हुए खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी है. किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है. प्रशासन ने संभावित आपदा से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची नगर निगम के बारिश की तैयारियों की खुली पोल, फंड की कमी बताकर पल्ला झाड़ रहे अधिकारी

रांची रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पड़ा मिला एक अज्ञात युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस







