शेखपुरा में तीन माह से लापता शिक्षक पुत्र का अब तक कोई सुराग नहीं, पीड़ित परिवार ने SP से लगाई खोजने की गुहार
शेखपुरा में पिछले साढ़े तीन महीने से लापता शिक्षक पुत्र का अबतक कोई पता नहीं चल पाया है. इस संबंध में परिजनों ने एसपी से मुलाकात अपने बेटे को सुरक्षित खोज निकालने की गुहार लगाई है.

Sheikhpura / Bihar (Report By- Ranjan Kumar): शेखपुरा जिले में जनवरी महीने से लापता एक शिक्षक के बेटे अभिषेक उर्फ शुभम (25 वर्ष) का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले में परिवार ने थाना में सनहा दर्ज कराया है. और एसपी से मुलाकात करते हुए परिजनों ने अभिषेक को सकुशल खोज निकालने की गुहार लगाई है.
वहीं, मामले में एसपी बलीराम कुमार चौधरी ने बताया पुलिस इस मामले की गहन जांच में लगी है. अभिषेक उर्फ शुभम स्नातक का छात्र है और उसके पिता अजय कुमार मध्य विद्यालय औधे में शिक्षक हैं. मूल रूप से बेलौनी गांव के निवासी अजय अपने परिवार के साथ शेखपुरा के महारानी पुरम कालनी में किराए के घर में रहते हैं.
मामले में शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि उनका बेटा अभिषेक कुमार 31 जनवरी की सुबह घर से मार्निंग वॉक के लिए परेड ग्राउंड जाने को निकला था. लेकिन इसके बाद वह वापस लौट कर नहीं आया. और आज तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है. परिजनों ने अपने प्रयास से आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं, जिसमें अभिषेक एक युवक के साथ जाते हुए दिखता है. मगर उक्त युवक की भी पहचान नहीं हो पाई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में खेत में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने कहा- ड्रग्स ओवरडोज से हुई मौत

मोतिहारी में करोड़ों के गांजा रैकेट पर पुलिस का बड़ा वार, लग्जरी कार से 22 पैकेट गांजा किया बरामद







