नवादा में झारखंड से आई बारात का स्वागत मिठाइयों से नहीं, लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से
नवादा के बड़ी दरगाह इलाके में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब झारखंड से आई बारात पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. घटना में कई बाराती घायल हो गए.

Bihar (Nawada): जिले के बड़ी दरगाह क्षेत्र में रविवार की सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. झारखंड से आई एक बारात के पहुंचते ही किसी बात को लेकर स्थानीय लोगों और बारातियों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया.
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने बारातियों पर लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए.
घायलों को आनन-फानन में नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया. उपचार के बाद पीड़ित नगर थाना पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. शादी जैसे खुशी के मौके पर इस तरह की हिंसा ने सामाजिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पुलिस कार्रवाई
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट: सोनू सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह भाजपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह, मोदी-योगी सहित हिमंता के समर्थन में लगे नारे

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग






