केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की पहल : गिरिडीह के सलैया स्टेशन रोड के चौड़ीकरण का रास्ता हुआ साफ
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के पहल पर सलैया रेलवे स्टेशन रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर रेलवे द्वारा NOC प्रदान कर दिया गया है.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह की उपनगरी पचंबा क्षेत्र स्थित सलैया रेलवे स्टेशन पथ के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य को लेकर रेलवे विभाग द्वारा आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रदान कर दिया गया है. जिससे वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

दरअसल, पचंबा के युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग उठाई जा रही थी. यह सड़क गिरिडीह-जमुआ एवं पचंबा-जमुआ मार्ग को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय युवाओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार इस विषय को उठाए जाने और आग्रह किए जाने के बाद पूर्व रेलवे के ZRUCC सदस्य एवं भाजपा नेता सह समाजसेवी मुकेश जालान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप का अनुरोध किया था.
पत्र में पथ निर्माण विभाग, गिरिडीह द्वारा भेजे गए प्रस्ताव एवं सड़क की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए जनहित में रेलवे से शीघ्र एनओसी दिलाने का आग्रह किया गया था. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 7 मई 2026 को डीआरएम, धनबाद को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई एवं एनओसी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. जिसके बाद धनबाद मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा प्रस्ताव पर विचार करते हुए सलैया रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सड़क के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के लिए एनओसी जारी कर दी गई.
इस संबंध में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान ने इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके त्वरित हस्तक्षेप एवं सकारात्मक प्रयासों से यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो सका है. उन्होंने पचंबा के सभी युवा साथियों एवं स्थानीय नागरिकों को भी बधाई दी, जिनके निरंतर संघर्ष, जागरूकता और प्रयासों के कारण यह जनहित का मुद्दा सफलता तक पहुंच सका. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी आगे इसी प्रकार प्रयास जारी रखेंगे.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के थाना प्रभारी को शॉर्टकट लेना पड़ा भारी, नदी में फंसी पुलिस की जीप

चतरा में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 6 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 1 फरार







