स.शि.वि.मंदिर, बाघमारा में धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजोनोत्सव सह अक्षरारंभ संस्कार
विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव विनय कुमार पाण्डेय एवं कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल मौजूद रहे. मां शारदे की पूजा अर्चना में विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार झा सहित सभी आचार्य व भैया-बहन सम्मिलित हुए.

Dhanbad (Baghmara): शुक्रवार (23 को स.शि.वि.मंदिर, बाघमारा में बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजनोत्सव सह अक्षरारंभ संस्कार का आयोजन हुआ. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव विनय कुमार पाण्डेय एवं कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल मौजूद रहे. मां शारदे की पूजा अर्चना में विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार झा सहित सभी आचार्य व भैया-बहन सम्मिलित हुए.

सरस्वती पूजा व बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सनातन धर्म के 16 संस्कारों में से एक महत्त्वपूर्ण संस्कार अक्षरारंभ संस्कार का कार्यक्रम भी विद्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिशुओं का मां सरस्वती के समक्ष मंत्रोच्चारण के साथ अक्षरारंभ संस्कार हुआ. इस पूजा में शिशुओं के माता-पिता भी सम्मिलित हुए.नवीन सत्र में संपूर्ण विद्यालय परिवार भरपूर ऊर्जा के साथ अपने कार्यों में लगें ऐसी मां शारदे से प्रार्थना की गई है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह: धनवार में लीज क्षेत्र से बाहर अवैध पत्थर खनन का आरोप, एसडीएम जांच में मिली गड़बड़ी

Chatra Crime News : चतरा में देवर-भाभी का प्रेम-प्रसंग चढ़ा परवान, बड़े भाई ने छोटे भाई को गला घोंटकर मार डाला







