बेगुसराय में बार बालाओं के साथ सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने लगाए ठुमके, सोशल मीडिया में Video वायरल
स्कूलों में अनुशासन और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जा रहा है. लेकिन इस बिहार के बेगुसराय से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर आपकी आंखें शर्म से झुक जाएगी.

Begusarai / Bihar (Report By- Bablu): शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए बिहार सरकार लगातार प्रयास कर रही है. स्कूलों में अनुशासन और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जा रहा है. लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर आपकी आंखें शर्म से झुक जाएगी. यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसने अब शिक्षा विभाग की छवि पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.
बता दें, यह शर्मनाक वीडियो बेगुसराय के साहेबपुरकमाल प्रखंड से सामने आया है. जहां सरकारी स्कूल का एक हेडमास्टर बार बालाओं के साथ डांस करते और उनपर रुपए उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. अब ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, वीडियो में नर्तकी के साथ ठुमके लगाने वाले व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार के रुप में हुई है जो साहेबपुरकमाल प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नया जाफर नगर का हेडमास्टर है. हालांकि इस वायरल वीडियो का हमारा चैनल पुष्टि नहीं करता. वहीं, सोशल मीडिया में वीडियो के आने के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक जिम्मेदाराना पद पर बैठा एक व्यक्ति अगर इस तरह के कृत्यों में संलिप्त पाया जाता है तो ऐसा यह शिक्षा विभाग की छवि को धूमिल करने जैसा प्रतीत होता है. एक तरफ जहां अपने बेहतर भविष्य के लिए छात्र संघर्ष कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले व्यक्ति का इस तरह की गतिविधियों पर संलिप्तता पाया जाना एक गंभीर मामला है.
इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने सरकारी स्कूल के हेडमास्टर के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस मामले की जानकारी पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि संज्ञान में एक वीडियो सामने आया है पहले वीडियो की जांच होगी, हेडमास्टर किस समारोह में शामिल हुए हैं. इन सभी स्थिति को जांच के बाद उनपर कार्रवाई की जाएगी. हालांकि अब देखना होगा कि, शिक्षा विभाग इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP: 2 नकली किन्नरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, असली किन्नरों ने उतरवाये कपड़े...चप्पलों से की जमकर धुनाई

मध्यप्रदेश में लाइसेंसी शराब ठेकेदार से मारपीट ! सोशल मीडिया में VIDEO वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल







