गोड्डा NH-133 पर ‘पीला सोना’ का खेल! ओवरलोड अवैध बालू से लदा हाईवा घंटों खड़ा पर सिस्टम मौन
गोड्डा NH-133 में अब खुलेआम अवैध बालू का कारोबार चल रहा है. जिसपर न तो पुलिस प्रशासन की नजर पड़ रही है और अगर नजर पड़ भी जाती है तो भी प्रशासन कार्रवाई के बजाय मूक दर्शक बनी खेल देखने में व्यस्त है.

Godda (Jharkhand): गोड्डा जिले से एक ऐसी तस्वीरें सामने आई है जो सिस्टम पर कई तरह की सवालें खड़ी कर रही है. दरअसल, आपको बता दें, जिले NH-133 में अब खुलेआम अवैध बालू का कारोबार जारी है. जिसपर न तो पुलिस प्रशासन की नजर पड़ती है और अगर नजर पड़ भी जाती है तो भी प्रशासन मूक दर्शक बन अवैध कारोबार में जुटे लोगों पर कोई कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही है.
आपको हम जो तस्वीरें दिखा रहे हैं वह जिले के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग NH-133 स्थित घोरीचक के पास का नजारा है. जहां अवैध बालू से ओवरलोड हाईवा बेखौफ सड़क किनारे घंटों खड़ा रहता हैं. आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि टू-लेन सड़क पर किस तरह नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है.
जिले में अवैध बालूओं के ओवरलोडिंग से न सिर्फ सड़कें ही टूट रही हैं बल्कि इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि इसी NH-133 से रोजाना कई बड़े अधिकारी और प्रशासनिक गाड़ियां गुजरती हैं लेकिन इन ओवरलोड हाईवा पर नजर पड़ने के बावजूद उनके द्वारा कोई रोक और टोक नहीं है.
अब सवाल ये उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में ये पीला सोना का खेल चल रहा है? लगातार धड़ल्ले से चल रही इस अवैध धंधे पर अबतक क्यों किसी की नजर नहीं जा रही और अगर जा भी रही है तो इन ओवरलोड हाईवा की जांच क्यों नहीं हो रही है ? और प्रशासन नींद से कब जागेगा ?
रिपोर्ट- प्रिंस यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू






