पिता ही निकला 15 साल की बेटी का कातिल, गड़ासे से काटकर कई टुकड़े कर दिए और...
15 साल की बेटी को उसके अपने पिता ने मौत के घाट उतार डाला. इसके साथ ही उसके शव के कई टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए. बच्ची का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह किसी से प्रेम करती थी और उससे फोन पर बात करती थी.

Kushinagar, UP: पंद्रह वर्षीय बेटी किसी लड़के से फोन पर बात करती थी, जो पिता को नागवार गुजरी. उसने बेटी को बात करने से मना किया, लेकिन बेटी मानने को तैयार नहीं हुई. इसपर तैश में आकर पिता ने अपनी बेटी को धारदार गड़ासे से काटकर मौत के घाट उतार डाला. शव के कई टुकड़े कर दिए और कई जगहों पर फेंक आया. हत्यारा पिता कुशीनगर के शिवरही का रहने वाला है और इस निर्मम हत्याकांड के पीछे हत्यारे पिता की बहन और बहनोई भी शामिल थे.
टिन के बॉक्स में मिला धड़.. सिर गायब
बीते रविवार यानी 17 मई को गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस के S1 कोच में टिन के बक्से में एक शव मिला. शव सलवार सूट पहने अज्ञात युवती का था. ट्रेन के डब्बे से प्राप्त बक्से में युवती का सिर्फ धड़ रखा, सिर गायब था. बगल के ही एक थैली में हाथ पैर काटकर रखे थे.
हत्यारे के बहन-बहनोई भी हैं शामिल
लखनऊ जीआरपी ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की. जब ट्रेन के रूट के सभी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी खंगाले गए तो कुशीनगर के तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर तीन लोग स्लीपर कोच में एक बक्सा रखते नजर आए और स्लीपर कोच से सटे AC कोच से तीनों उतरते भी नजर आए. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों की पहचान की गई तो पता चला कुशीनगर के शिवरही का रहने वाला बिग्गन अंसारी, उसकी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्ला सीसीटीवी में थे. पुलिस ने पिता बिग्गन अंसारी से पूछताछ की तो पता चला उसकी 15 साल की बेटी शब्बा किसी युवक से फोन पर बात करती थी. बिग्गन ने कई बार बेटी को उस लड़के से दूर रहने को कहा कई बार चेतावनी भी थी.
गुस्से में आकर बेटी उतार डाला मौत के घाट
पुलिस ने बताया कि जब लड़की ने फोन पर युवक से बात करना बंद नहीं किया तो हत्यारे पिता को लगा कि बेटी कहीं भाग जाएगी. इससे पहले भी उसकी दो बेटियां कहीं चली गई थी, अब तीसरी बेटी भी उसी राह पर थी जिसके चलते उसकी बदनामी का डर बढ़ गया था. इसी गुस्से में बिग्गन ने पहले अपनी पत्नी दोनों बेटों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया. फिर उसने 16 मई को अपनी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्ला को अपनी बात बताई. बदनामी से डर कर बिग्गन अंसारी ने पहले बेटी की हत्या की और फिर शव के टुकड़े कर दिए. सिर उसने गांव के तलाब में फेंक दिया, जिसका जानकारी उसने खुद पुलिस को दी है. धड़ उसने टिन के बक्से और हाथ पैर एक थैले में रख लिए.
सिर की तलाश जारी
घर से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित तमकुही रोड स्टेशन जाकर तीनों ने ट्रेन के स्लीपर कोच में शव के टुकड़े वाला थैला और टिन का बक्सा रख दिया और बगल के AC कोच से उतर गए. पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं डीएनए टेस्ट भी कराए जाते की बात बताई. बताया कि अभी मृतका का सर बरामद नहीं हुआ है, जिसकी तलाश जारी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नक्सली बनकर 50 लाख की लेवी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

25 नक्सल कमांडर और जेजेएमपी के दो सदस्यों ने झारखंड पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण







