शेखपुरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला प्रशासन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मौके पर शेखपुरा जिले के समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी-शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

Sheikhpura (Bihar): जिला में संविधान के निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी-शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.
जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालें. उन्होंने कहा कि -समाज सुधार में बाबा साहेब ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव को जड़ से मिटाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. बाबा साहेब का स्पष्ट मानना था कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज में अमूल-चूल परिवर्तन लाया जा सकता है.
बाबा साहेब ने हर नागरिक को मताधिकार की शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया. उनके द्वारा विद्वत्ता का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने बैरिस्टर और लॉ की उच्च डिग्रियां प्राप्त की थीं और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया.
मंथन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन- शेखपुरा के तमाम वरीय अधिकारियों ने बारी-बारी से बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता जांच परिवहन एवं गोपनीय जिला परिवहन पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी, शिक्षा एवं पुलिस जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुख्यालय और अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी और कर्मियों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
रिपोर्ट- रंजन कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में खालसा सृजना दिवस पर भव्य आयोजन, 327वें वैशाखी गुरुपर्व को लेकर तैयारियां पूरी

पूणिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर मिली बम से उड़ने की धमकी







