मुंह बोली बेटी निकली अपनी मां की कातिल, कब्र से निकाली गई महिला की लाश
राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के डोरंडा कब्रिस्तान में उस वक्त हड़कंप मच गई जब मजिस्ट्रेट और पूरे दल बल के साथ डोरंडा पुलिस कब्रिस्तान पहुंची।

Ranchi/Jharkhand: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के डोरंडा कब्रिस्तान में उस वक्त हड़कंप मच गई जब मजिस्ट्रेट और पूरे दल बल के साथ डोरंडा पुलिस कब्रिस्तान पहुंची।
दरअसल बीते शुक्रवार को 50 वर्षीय नाहिद परवीन की मौत को परिजनों द्वारा हत्या बताए गया था। जिसकी जांच आगे बढ़ते हुए युक्ति सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दफन किए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकाला गया।
क़ब्र निकाली गई महिला की लाश बताएगी अपने मौत की कहानी मुँह बोली बेटी बनी अपने मां की कातिल!
महिला की मुंह बोली बेटी द्वारा हत्या का है आरोप
शुक्रवार देर रात हुई मौत के बाद शव को दफनाया गया था।
परिजनों ने जताया था महिला की हत्या का शक। सौतेली बेटी सहित 2 लोगों को किया गया है गिरफ्तार।
मजिस्ट्रेट की निगरानी में डोरंडा कब्रिस्तान पहुंची पुलिस उस रिश्ते के कत्ल की तफ्तीश कर रही है। जिसकी हत्या का आरोपी उसकी मुंहबोली बेटी है। जिसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी मां की मौत की कहानी लिख दी। दरअसल बीते शुक्रवार की रात 50 वर्षीय नाहिद प्रवीण की अचानक से मौत होती है। मुंह बोली बेटी की तरफ से यह बयान दिया जाता है कि जमीन में गिरने की वजह से उसकी मां की मौत हुई है। लेकिन जब परिवार के अन्य सदस्य मौत की खबर सुनकर घर पहुंचते हैं तो उन्हें शक होता है कि यह नेचुरल नहीं अननेचुरल डेथ है यानी महिला की मौत नहीं हत्या की गई है।
पुलिस ने जब पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की तो शुरुआती तथ्य जो हाथ लगे उस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती उसके बॉयफ्रेंड सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। और दफनाए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकला गया। मजिस्ट्रेट ने बताया कि डोरंडा थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और शव को बाहर निकाला गया है जब पोस्टमार्टम होगा तो उसके बाद मौत और हत्या की तस्वीर और भी साफ होगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में आदिवासी मामलों पर आयोग सख्त, तीन दिवसीय जनसुनवाई में 65 से अधिक प्रकरणों पर मंथन

मध्यप्रदेश में नेग के 500 रुपए को लेकर विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार







