Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: राजधानी रांची में पानी टंकी के ऊपर एक अज्ञात युवती का शव मिला है. मामला सदर थाना क्षेत्र का है जहां बूटी मोड़ स्थित पानी टंकी के ऊपर युवती का शव बरामद किया गया है. इधर इलाके में युवती का शव मिलने से लोगों के बीच सनसनी फैल गई है.
जानकारी के अनुसार, मृतक युवती की उम्र 21 से 23 वर्ष तक का बताया जा रहा है. पानी टंकी के ऊपर युवती का शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस अज्ञात युवती के पहचान की कोशिश में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.








