अजय कुमार / Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: बिहार के भागलपुर जिले में गेरुआ नदी में बहे युवक का शव तीन दिनों बाद बरामद किया गया. मामला जिले के सन्हौला थाना इलाके के पोठिया गांव का है जहां गांव के रहने वाले बनवारी राय (20 वर्ष) पिता- अरूण कुमार राय की लाश आज (5 अक्तूबर 2025) की सुबह बरामद की गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक अरूण बीते 3 अक्तूबर (शुक्रवार) को अपने दो दोस्तों के झारखंड पहुंचा गया था. लेकिन वहां से वापस घर लौटते वक्त वे सभी गेरूआ नदी पार करने की कोशिश करने लगे. इस बीच वे नदी के पानी की तेज बहाव में बहने लगे. उसके दोनों दोस्तों ने किसी तरह नदी पार कर लिया और अपनी जान बचा ली लेकिन अरूण गहरे पानी में बहते हुए डूब गया.
इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तो उन्होंने 4 अक्टूबर से स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की. लेकिन आज 5 अक्तूबर (रविवार) को ग्रामीणों ने पुल के नीचे नदी किनारे शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. युवक का शव मिलने से पूरे गांव में मातम छा गया है. वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है.








