रांची सिविल कोर्ट सहित देशभर के अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार
रांची सिविल कोर्ट और देशभर की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला व्यक्ति को आखिरकर पुलिस ने दबोच लिया है. दिल्ली पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है.

Ranchi News: राजधानी रांची के सिविल कोर्ट, पार्सपोर्ट ऑफिस सहित देशभर की अदालतों और कई संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को आखिरकर पुलिस ने दबोच लिया है. दिल्ली पुलिस ने धमकी देने वाले सनकी व्यक्ति को कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान श्रीनिवास लुईस (47 वर्ष) के रुप में हुई है बताया जा रहा है कि वह मैसूर में किराए के मकान में रहता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची पुलिस ने मामले में कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा है. आरोपी को रिमांड पर लेकर रांची पुलिस उससे मामले में पूछताछ कर सकती है. बता दें, आरोपी श्रीनिवास लुईस द्वारा झारखंड के अलग-अलग शहरों के सरकारी कार्यालयों सहित देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित अदालतों और संस्थानों को ई-मेल के जरिए लगातार बम से उड़ाने की धमकी दिया जा रहा था.
ई-मेल से 1100 से अधिक भेजे बम से उड़ाने की धमकी
आरोपी श्रीनिवास लुइस पर आरोप है कि उसने देशभर के हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट, सरकारी दफ्तरों और कई संस्थानों को निशाना बनाते हुए करीब 1100 से अधिक धमकी भरा फर्जी मैसेज भेजा था जिसमें उसने ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी थी. दिल्ली पुलिस ने बताया कि कई राज्यों से मामले दर्जे किए गए थे. मामले में प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसकी मानसिक स्थिति स्थिर नहीं हैं. फिलहाल उसे गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली लाया जाएगा और इसके बाद मामले में गहनता से जांच की जाएगी.
ऐसे ट्रैक करके आरोपी के लोकेशन तक पहुंची पुलिस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बम से उड़ाने की लगातार मिल रही धमकियों के उपरांत दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तकनीकि सहायता के माध्यम से मामले में जांच शुरू की. पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा एजेंसियों ने ई-मेल ट्रेसिंग, डिजिटल ट्रैकिंग और साइबर इन्वेस्टिगेशन के जरिए आरोपी को ढूंढ निकाला. जांच में आरोपी का लोकेशन कर्नाटक का मैसूर मिला. जिसे ट्रैक करते हुए पुलिस उस तक पहुंची, पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रुप से विक्षिप्त है मौके पर जांच के दौरान उसके पास एक लैपटॉप मिला है. आशंका जताई जा रही है कि वह इसी लैपटॉप के जरिए धमकी भेजने का काम करता था.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू






