गिरिडीह में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति समेत ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
गिरिडीह में विवाहिता की अपने ससुराल में संदिग्ध मौत हो गई है. मामले में मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Giridih / Jharkhand: गिरिडीह के जमुआ के नवडीहा ओपी क्षेत्र कुरहो बिन्दो गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर रस्सी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मामले की जानकारी के बाद जमुआ थाना इलाके के नवडीहा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका की पहचान बिरजू पंडित की 27 वर्षीय सुदामा देवी के रूप में हुई है.
इधर घटना के बाद मृतका के पिता नंदलाल पंडित ने पुलिस को बताया कि सुदामा देवी की शादी करीब दस साल पहले ओपी क्षेत्र अंतर्गत कुरहोबिन्दो निवासी राजेन्द्र पंड़ित के बड़ा बेटा बिरजु पंड़ित से हुई थी. मृतका सुदामा देवी की तीन बेटी हैं, जिनमें पहली बेटी सात साल, दूसरी चार साल और तीसरी दो साल की हैं. मृतका के पिता नंदलाल पंड़ित ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही सुदामा देवी को दहेज के लिए प्रताड़ित और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था.
चौकी पर पड़ा था मृतिका का शव
मृतिका के पिता के अनुसार, दो मई को समय करीब ग्यारह बजे दिन में दामाद ने फोन करके बताया की आपकी बेटी ने फंसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सुदामा देवी का शव मिट्टी खपड़ैल मकान के घर में पलंग पर पड़ा देखा जहां कोई मौजूद नहीं था.
नवडीहा ओपी में मृतका के पिता नंदलाल पंड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर मृतका के पति बिरजु पंड़ित, ससुर राजेन्द्र पंड़ित, देवर अनुज पंड़ित, देवरानी प्रीति कुमारी और अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. नवडीहा ओपी प्रभारी सबिता कुमारी ने मामले में कहा कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला हत्या का लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/ललन राय
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Independence Day : बोकारो में फुल रिहर्सल, DC और SP ने किया परेड का निरीक्षण

बारिश के मौसम में सांप के काटने का बढ़ा खतरा, Civil Surgeon बोले- झाड़-फूंक में समय न गंवाएं







