बारिश के मौसम में सांप के काटने का बढ़ा खतरा, Civil Surgeon बोले- झाड़-फूंक में समय न गंवाएं
गुमला के Civil Surgeon डॉक्टर शंभूनाथ चौधरी ने जिलेवासियों से बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।


Gumla: गुमला के Civil Surgeon डॉक्टर शंभूनाथ चौधरी ने जिलेवासियों से बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान गुमला जिले में लगातार सांप के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
सर्पदंश के बाद सीधे अस्पताल पहुंचें
Civil Surgeon ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें। परिजन मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर जाएं।
उन्होंने कहा कि कई बार लोग पहले झाड़-फूंक कराने में समय गंवा देते हैं। इससे मरीज की हालत गंभीर हो सकती है और समय पर इलाज नहीं मिलने पर उसकी जान भी जा सकती है।
सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध
डॉक्टर शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सर्पदंश के इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में जरूरी दवाइयां उपलब्ध हैं। इसलिए सांप के काटने की घटना को गंभीरता से लेते हुए बिना देरी किए अस्पताल पहुंचना चाहिए।
उन्होंने जिले के लोगों से बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने और सर्पदंश की स्थिति में समय पर चिकित्सकीय मदद लेने की अपील की है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वा में Gen Alpha का भौकाल!, टीचर के ट्रांसफर पर भड़के बच्चे, थाने पर बरसाए पत्थर, बाल-बाल बचे...

"मेरे कहने पर निकली है यात्रा...", इसी बात पर भिड़े BJP के दो नेता, धनबाद में तिरंगा यात्रा के दौरान हाथापाई







