मोतिहारी में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में हत्या की आशंका
मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति शिव कुमार का मुरारपुर की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने के बाद गाँव में पंचायत सभा भी हुई और उसे दंड भी दिया गया था.

Motihari, Bihar : मोतिहारीं में एक बार फिर प्रेम प्रसंग में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर वार्ड संख्या दस में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते वहां सैकड़ो लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई. मृतक की पहचान शिव कुमार पिता नथुनी राम के रूप में हुई है जो कोटवा थाना क्षेत्र के फतुहा गाँव का रहनेवाला था.
युवक की हत्या हुई है या फिर ये आत्महत्या का मामला है ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन मृतक की पत्नी गुड़िया देवी ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है. बताया है कि उसके पति शिव कुमार का मुरारपुर की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने के बाद गाँव में पंचायत सभा भी हुई और उसे दंड भी दिया गया था. बताया जाता है कि इसके बाद से वो गाँव छोड़कर भाग गया था और कहीं बाहर रहकर कमाता था.
मृतक के दो मासूम बच्चे हैं और उसका प्रेम प्रसंग गाँव की ही एक युवती से चल रहा था. यह भी बताया जा रहा कि युवक हमेशा उसी लड़की के पास रहता था. बाद में जब ये बात उसके परिजनों व ग्रामीणों को पता लगी तो इसके बाद ही पंचायत बुलाई गई थी, वहीं पंचायत के फैसले के बाद से वह फरार था.
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया और वे लोग आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था. सूचना मिलने के बाद हरसिद्धि पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसएफएल की टीम को बुला लिया है.
पुलिस ने मृतक का मोबाइल घटनास्थल से बरामद किया है जिसमें एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है. इस कॉल रिकॉर्डिंग में वो किसी को अपनी पत्नी व बच्चों का ख्याल रखने की बात किसी से कह रहा है और बोल रहा है कि अब वो कभी वापस नहीं आएगा. पुलिस इस रिकॉर्डिंग की गहनता से जांच कर रही है. हालांकि अभी तक इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है.
इस संबंध में हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौके पर एसएफएल की टीम जांच कर रही है.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिलेशनशिप को लेकर फिर विवादों में घिरे तेज प्रताप यादव, अनुष्का के भाई ने जबरन घर में घुसने का लगाया आरोप

मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई में 24 नाबालिग मुक्त, ऑर्केस्ट्रा की आड़ में थे शोषण के शिकार







