स्कूल के बाद अचानक गायब हुए छात्र-छात्रा, धनबाद स्टेशन से बरामद ; प्रेम प्रसंग का निकला मामला
कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड के तिलैया डैम OP क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल के छात्र और छात्रा के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया था।


Koderma: कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड के तिलैया डैम OP क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल के छात्र और छात्रा के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया था। दोनों सोमवार को स्कूल गए थे, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटे। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP Kumar Shivashish ने विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात दोनों बच्चों को धनबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया।
अपहरण नहीं, अपनी मर्जी से गए थे दोनों
पुलिस जांच में जो बात सामने आई, उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। शुरुआती जांच के मुताबिक दोनों बच्चों का किसी ने अपहरण नहीं किया था। दोनों अपनी मर्जी से घर से निकले थे। पुलिस के अनुसार पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।
स्कूल से छुट्टी के बाद नहीं लौटे घर
दोनों बच्चे सोमवार को रोज की तरह स्कूल गए थे। छुट्टी होने के बाद जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार वालों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास की संभावित जगहों पर बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद दोनों बच्चों के परिजन तिलैया डैम OP पहुंचे और अलग-अलग आवेदन देकर पुलिस से बच्चों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई।
CCTV से लेकर स्कूल के साथियों तक से पूछताछ
मामला सामने आते ही पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तिलैया डैम OP प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने स्कूल और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही स्कूल के शिक्षकों और सहपाठियों से भी पूछताछ की गई।
पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को विभिन्न इलाकों में भेजा था। लगातार की गई जांच और तकनीकी जानकारी के आधार पर आखिरकार दोनों बच्चों को धनबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गुमला में महिला अधिवक्ता के घर और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

गिरिडीह की सूरत बदलने सड़क पर उतरे SDM, चला बुलडोजर, अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम से...







